फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM will come tomorrow, will give three and a half billion gifts

कल आएंगे सीएम, देंगे साढ़े तीन अरब की सौगात

Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
CM will come tomorrow, will give three and a half billion gifts
अंबेडकरनगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लेते कमिशभनर व डीआईजी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अक्तूबर को एक दिवसीय दौरे पर अंबेडकरनगर पहुंचेंगे। वे अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग साढ़े तीन अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। एक तरफ जहां पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों की कमान संभाल ली है, तो वहीं बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। अर्से बाद जिले में पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर आम नागरिकों के बीच भी नई उम्मीद का संचार हुआ है। लोगों का मानना है कि विधानसभा चुनाव निकट होने के चलते मुख्यमंत्री कुछ नई व बड़ी परियोजनाओं की घोषणा भी यहां कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर कई दिनों से चले आ रहे ऊहापोह का दौर अंतत: समाप्त हो गया है। वे 23 अक्तूबर को अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। सुल्तानपुर जिले का दौरा पूरा करने के बाद वे अकबरपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहीं पर वे जनसभा को संबोधित करेंगे और जिले को तमाम तरह की सौगात देंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं, लेकिन बुधवार देर शाम से तैयारियों ने तेजी पकड़ ली। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी के अलावा सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कनौजिया व एएसपी संजय राय के अलावा अन्य अधिकारियों की टीम तैयारियों में जुट गई है। अकबरपुर हवाई पट्टी पर ही मुख्यमंत्री की सभा सुनिश्चित करने के लिए भव्य मंच व पंडाल का निर्माण शुरू करा दिया गया। गुरुवार को हवाई पट्टी पर तैयारियां दिखने लगीं। अलग-अलग विभागों ने भी सीएम के दौरे को देखते हुए गुरुवार को दिनभर जरूरी प्रबंध किए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन बुधवार को दिनभर सीएम के दौरे से जुड़ी तैयारियों पर नजर बनाए रहा। डीएम ने अपनी देखरेख में उन परियोजनाओं की सूची तैयार करवाई, जिनका लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री को करना है। तय हुआ कि लगभग साढ़े तीन अरब की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जाएगा। इसके लिए जरूरी शिलापट तैयार कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई। उधर, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी सीएम के दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी हैं। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल हवाई पट्टी के भीतर बैरिकेडिंग का कार्य गुरुवार शाम तक पूरा कर लिया गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी संजय राय ने बैरिकेडिंग व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त व आईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
आयुक्त अयोध्या मंडल एमपी अग्रवाल व आईजी डॉ. संजीव गुप्ता सीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को दोपहर अंबेडकरनगर पहुंच गए। यहां उन्होंने डीएम व एसपी के साथ हवाई पट्टी पर चल रहीं तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ जरूरी विचार विमर्श करते हुए आयुक्त व आईजी ने तैयारियों के एक-एक बिंदु की विधिवत समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी तरह की जरूरी तैयारियां शुक्रवार दोपहर तक पूरी कर ली जाएं। इसके बाद सभी जरूरी तैयारियों का रिहर्सल किया जाए।

35 हजार वर्ग मीटर में बन रहा पंडाल
सीएम के दौरे में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन किसी भी तरह की कमी बाकी नहीं रखना चाहता। इसके चलते ही गुरुवार देर रात तक या फिर शुक्रवार सुबह तक पंडाल का निर्माण पूरा कर लिए जाने की तैयारी है। कुल 35 हजार वर्ग मीटर एरिया में वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। 80 फिट का जो स्थायी मंच हवाई पट्टी परिसर में बना हुआ है, उसी को भव्य ढंग से सीएम के मंच के तौर पर तैयार किया जा रहा है। बारिश आदि होने पर किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े, इसके लिए विशेष जर्मन टेंट का प्रयोग हो रहा है। बताया गया कि लगभग 10 हजार कुर्सियां लगाने की तैयारी की जा रही है। ऐसा इसलिए, जिससे शानदार कार्यक्रम हो सके। यह भी बताया गया कि यदि अतिरिक्त कुर्सियां लगाने की जरूरत हुई, तो उसके भी वैकल्पिक इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed