फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cm,s water conservation plan dashed

मुख्यमंत्री जल संरक्षण योजना धराशायी

Wed, 26 Aug 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 26 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

जलस्तर को बनाए रखने एवं मवेशियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जल संरक्षण योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत वर्ष 2014-15 में जिले को 454 तालाबों की खोदाई का लक्ष्य दिया गया था।

विज्ञापन


मनरेगा योजना के तहत तालाबों की खोदाई में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग को आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई। पांच लाख रुपये से अधिक की लागत से खोदवाए जाने वाले तालाबों के निर्माण में शुरुआती दौर से ही मनमानी सामने आने लगी।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह कि चालू वित्तीय वर्ष का भी चार माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन अब तक 116 तालाबों पर कार्य ही प्रारंभ नहीं हो सका है। 175 तालाबों का निर्माण पूर्ण हो गया, जबकि 163 तालाबों के निर्माण का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार अकबरपुर विकास खण्ड के 116 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 60 तालाबों का चयन किया गया था। इनमें से 43 तालाब पूर्ण हो चुके हैं, 14 पर काम चल रहा है, जबकि तीन का निर्माण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो सका है। बसखारी में 65 ग्राम पंचायतों में 19 का चयन हुआ था।

इसमें से 6 पूर्ण हो चुके हैं, 3 पर कार्य चल रहा है, जबकि 10 पर कार्य प्रारंभ नहीं हो सका। भीटी में 79 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 43 का चयन हुआ, जिसमें 15 पूर्ण हो गए, 25 पर काम चल रहा है, जबकि 3 पर शुरू ही नहीं हो सका। भियांव में 75 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 53 का चयन हुआ, जिसमें 36 पूर्ण हुए, 12 पर काम चल रहा है, जबकि 5 पर कार्य ही प्रारंभ नहीं हो सका।

जहांगीरगंज में 87 ग्राम पंचायतों में 62 के सापेक्ष 5 पूर्ण हुए, 32 पर कार्य चल रहा है, तो 25 पर कार्य नहीं शुरू हो सका। जलालपुर में 98 ग्राम पंचायतों में 51 के सापेक्ष 18 पूर्ण हुए, 25 पर कार्य चल रहा है, जबकि 8 पर काम प्रारंभ नहीं हुआ। कटेहरी में 85 ग्राम पंचायतों में 55 तालाबों के सापेक्ष 5 पूर्ण हुए, 38 पर काम चल रहा है, जबकि 12 पर काम प्रारंभ नहीं हुआ।

रामनगर में 85 ग्राम पंचायतों में 51 तालाबों के सापेक्ष 22 पूर्ण, 2 पर काम चल रहा है, तो 27 पर कार्य ही नहीं प्रारंभ हुआ। टांडा में 96 ग्राम पंचायतों में 60 तालाबों के सापेक्ष 25 पूर्ण, 12 पर काम चल रहा है, तो 23 पर प्रारंभ नहीं हो सका।


परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में तालाब की खोदाई नहीं शुरू हो सकी है, वहां संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। साथ ही जिन तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका औचक निरीक्षण शीघ्र ही किया जाएगा। यदि उसके निर्माण में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आई, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed