फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cloth merchant killed in accident

पिकअप ने कपड़ा व्यवसायी को रौंदा

Sat, 07 Oct 2017 11:36 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchant killed in accident
हादसा - फोटो : symbolic

स्थानीय हुसैनपुर बाजार में शनिवार देर शाम एक कपड़ा व्यवसायी की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


 थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के भौंरागांव निवासी चंद्रभान मौर्य (55) हुसैनपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते थे। शनिवार देर शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। कुछ दूर आगे बढ़ते ही एक बेकाबू पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बेचूसिंह यादव ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद याकूब (68) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत खासपुर गांव निवासी आलोक मौर्या (21) शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अलीगंज थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी अमरजीत (22) शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अकबरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी अंकिता (7) शनिवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा हंसवर थाना अंतर्गत हरनीडीह गांव निवासी सद्दाम (8) शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह साइकिल से बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed