{"_id":"68a9fb424e3d5f0dbc094395","slug":"class-viii-students-won-the-competition-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-140720-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रतियोगिता में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रतियोगिता में कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव में मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कई शैक्षिक व रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई गईं। कार्यक्रम की शुरुआत क्विज प्रतियोगिता से हुई। जिसमें कक्षा 6, 7 व 8 के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 8 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद कक्षा-वार प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा 7 की छात्रा अनुराधा प्रथम रहीं। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने अपनी कला व कल्पनाशक्ति से अंतरिक्ष विषयक चित्र प्रस्तुत किए। इसमें जानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बच्चों ने अंतरिक्ष दिवस से जुड़ी गतिविधियों का मंचन कर सभी को प्रभावित किया। प्रधानाध्यापक निशात अहमद ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में विज्ञान व अंतरिक्ष के प्रति रुचि जगाने के साथ उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देती हैं। इस दौरान श्वेता सिंह, वसीम हैदर, नूरुल हसन, सुजीत कुमार वर्मा, लल्लन प्रसाद, बिंदु चौधरी व पुनीत चतुर्वेदी मौजूद रहे।