{"_id":"5766e3df4f1c1bdd5a11bca2","slug":"clashed-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के महरुआ थाना अंतर्गत दांदूपुर में हुए विवाद के दौरान रविवार को जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना अंतर्गत दांदूपुर पूड़हिया गांव में रविवार सुबह एक भूखंड पर कुछ लोगों द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर का फ्रेम किया हुआ फोटो लगाने से हंगामा खड़ा हो गया। दरअसल उस भूमि को गांव के एक पक्ष ने अपनी भूमि बताते हुए निर्माण कार्य शुरू करा रखा था। रविवार भोर में ही निर्माणस्थल पर फोटो लगा देने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया।
दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर एसडीएम सदर व सीओ टांडा कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। एसडीएम के निर्देश पर महरुआ पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों को हिरासत में ले लिया।
तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दांदूपुर गांव निवासी शंकर दुबे के अनुसार वह अपनी आबादी की भूमि पर निर्माण कार्य करा रहे थे। उस भूमि पर उनकी व उनके भाइयों बृजेंद्र, देवेंद्र व पारसनाथ की हिस्सेदारी है। इसके अलावा उस भूमि पर लगे पेड़ भी उन्हीं के हैं।
विज्ञापन
इस बीच रविवार सुबह निर्माण कार्य का विरोध करते हुए दांदूपुर व हरिश्चंद्रपुर गांव से बड़ी संख्या में दलित मौके पर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर जुट गए। उन्होंने उक्त भूखंड को बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर होने की बात कहते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही बाबा साहब का भूमि पर फ्रेमयुक्त फोटो लगा दिया।
आरोप है कि कुछ लोगों ने निर्माण को ढहाने का भी प्रयास किया। इसी बीच शंकर दुबे पक्ष के भी लोग लाठी-डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोगों के जुट जाने से तनाव की स्थिति व्याप्त हो गई।
इससे पहले कि मामला मारपीट तक पहुंच जाता, जानकारी होने पर महरुआ एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
तनाव बढ़ता देख एसडीएम सदर नरेंद्र कुमार सिंह व सीओ टांडा सुधीर कुमार अकबरपुर, अहिरौली, भीटी व बेवाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही महिला पुलिस भी दंगा नियंत्रण वाहन के साथ पहुंच गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
साथ ही भूमि पर लगे बाबा साहब अंबेडकर के फोटो फ्रेम को भी हटवा दिया। बाद में महरुआ पुलिस दलित पक्ष से आठ जबकि शंकर दुबे पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। प्रभारी एसओ रामहर्ष यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।