फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 793 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 793 नामांकन पत्र

Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 793 nomination papers
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की खरीदारी का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को विभिन्न पदों के लिए 793 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सर्वाधिक ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 347, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 27 नामांकन पत्रों की खरीदारी दावेदारों व उनके प्रतिनिधियों ने कार्यालय पहुंचकर की।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को कुल 793 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 347 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 27 पर्चे खरीदे गए। बताया कि अकबरपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 16, बीडीसी के लिए 13, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 58, टांडा में ग्राम प्रधान पद के लिए 49, बीडीसी के लिए 106, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 50, रामनगर में ग्राम प्रधान पद के लिए 17, बीडीसी के लिए 19 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 84 पर्चे बिके।
विज्ञापन

बसखारी में ग्राम प्रधान पद के लिए 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 23 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 28, जलालपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 23, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 21 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 27, भियांव में ग्राम प्रधान पद के लिए 13, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 41 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 23 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी तरह जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान पद के लिए 7, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 7 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 16, कटेहरी में ग्राम प्रधान पद के लिए 14, बीडीसी के लिए 10 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 43, भीटी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 11 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed