फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Claimants purchased 1387 nomination papers

दावेदारों ने खरीदे 1387 नामांकन पत्र

Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Claimants purchased 1387 nomination papers
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य जिले में लगातार जारी है। गुरुवार को कुल 1387 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें ग्राम प्रधान के सर्वाधिक 508, जबकि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 83 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए 17 व 18 अप्रैल को नामांकन होना है। नामांकन की तारीख के निकट आने के साथ ही नामांकन पत्रों की खरीदारी तेजी से हो रही है। गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य जारी रहा। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को कुल 1387 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 83, ग्राम प्रधान पद के लिए 508, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 400 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 396 नामांकन पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि अकबरपुर विकास खंड में ग्राम प्रधान के 73, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 64 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 53 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसी प्रकार टांडा में ग्राम प्रधान के लिए 95, बीडीसी के लिए 45, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 52, जहांगीरगंज में ग्राम प्रधान के लिए 53, बीडीसी के लिए 32, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 24, जलालपुर में ग्राम प्रधान के लिए 59, बीडीसी के लिए 52 व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 42 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भियांव में ग्राम प्रधान के लिए 34, बीडीसी के लिए 32, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 26, बसखारी में ग्राम प्रधान के लिए 43, बीडीसी के लिए 36, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 25, भीटी में ग्राम प्रधान के लिए 75, बीडीसी के लिए 49, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 40, कटेहरी विकास खंड में ग्राम प्रधान पद के लिए 68, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 46 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 55 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed