फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   City's water coolers are broken, how to quench thirst...

Ambedkar Nagar News: खराब पड़े शहर के वाटर कूलर, कैसे बुझे प्यास...

Fri, 05 Apr 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
City's water coolers are broken, how to quench thirst...
अंबेडकरनगर। गर्मी के दौर में किसी कार्य से यदि अकबरपुर नगर में आए हैं तो ठंडे पानी की बोतल साथ लेकर आएं या फिर प्यास बुझाने के लिए पैसा खर्च कर ठंडी बोतल खरीदें। क्योंकि अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्र में लगे आधा दर्जन से अधिक वाटर कूलर या तो खराब पड़े हैं या फिर गर्म पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। जिला मुख्यालय होने के चलते प्रतिदिन बड़ी संख्या में अलग-अलग कार्य से ग्रामीण क्षेत्र से लोग अकबरपुर नगर में पहुंचते हैं। भागदौड़ में प्यास लगने पर लोगों को ठंडे पानी की तलाश होती है। वे अकबरपुर नगर के अलग-अलग स्थानों पर लगे वाटर कूलर तक पहुंचते तो है लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगती है। क्योंकि वाटर कूलर खराब मिलता है या फिर गर्म पानी निकलता है। कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां वाटर कूलर को सुरक्षित रखने के लिए लोहे की जाली तो लगी है लेकिन वाटर कूलर गायब है। खराब पड़े वाटर कूलर को दुरुस्त कराने को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन बेफिक्र है।
विज्ञापन



मंदिर के पास खराब पड़ा वाटर कूलर
अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील तिराहा के निकट हनुमानगढ़ी मंदिर के निकट लगा राटर कूलर लंबे समय से खराब है। स्थानीय हंस, वीरेंद्र यादव, संदीप ने कहा कि एक वर्ष से वाटर कूलर खराब है। यह क्षेत्र अत्यंत व्यस्ततम है। मंदिर में भी प्रत्येक मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बाद भी कूलर को दुरुस्त कराने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक वर्ष से नहीं ली जा रही सुध
अकबरपुर नगर के फव्वारा तिराहा के निकट लगा वाटर कूलर लगभग एक वर्ष से खराब है। टोटियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। क्षेत्र के गोली अग्रहरि, राजू, राजकुमार व अरविंद ने कहा कि गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में शीतल पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसे दुरुस्त कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।

वाटर कूलर ही नदारद
अकबरपुर नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल चौक शहजादपुर में कभी वाटर कूलर लगा था लेकिन विगत लगभग एक माह से नदारद है। उसे सुरक्षित रखने के लिए जाली तो लगी है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से खराब बाटर कूलर को हटा दिया गया। अनुराग, राजेश कुमार, मनोज व राजन ने कहा कि मुख्य बाजार होने के चलते प्रतिदिन बढ़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आते हैं। गर्मी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में ठंडे पानी के लिए लोगों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं।



गर्म पानी दे रहा वाटर कूलर
अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र स्थित भगवान शंकर मंदिर के निकट वाटर कूलर लगा तो है लेकिन शीतल पानी नहीं दे रहा। मशीन खराब होने के चलते सामान्य पानी ही टोटी से निकल रहा। ऐसे में लोग ठंडा पानी मिलने की उम्मीद में वहां जाते तो हैं लेकिन मायूसी ही हाथ लगती है। क्षेत्र के रहमान, अंकित, सुधीर व लालजी ने कहा कि ठंडे पानी के लिए न सिर्फ यात्रियों बल्कि अन्य लोगों को भी समस्याएं गर्मी में हो रही हैं। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।


शीघ्र दुरुस्त होंगे सभी वाटर कूलर
एक-एक कर वाटर कूलर को दुरुस्त कराए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शीघ्र ही सभी वाटर कूलर पूरी तरह से दुरुस्त करा दिए जाएंगे। इसका लाभ स्थानीय लोगों व बाहरी यात्रियों को मिलने लगेगा। - बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed