{"_id":"64d6794c77f89da7480fae69","slug":"childrens-education-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-1568-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टीएलएम के जरिए हुआ बच्चों की पढ़ाई में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टीएलएम के जरिए हुआ बच्चों की पढ़ाई में सुधार
Fri, 11 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को जनपद स्तरीय हिंदी भाषा की टीएलएम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल राजकीय स्कूलों के शिक्षकों में मीरा यादव को प्रथम स्थान मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि टीएलएम के जरिए परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में सुधार हुआ है। इसका अध्यापकों को सदुपयोग करना चाहिए। टीएलएम से विषय वस्तु और रुचिकर व प्रभावी हो जाती है। बच्चे सरलतापूर्वक विषय को ग्रहण कर लेेते हैं।
वक्ताओं ने शिक्षकों से कहा कि वे टीएलएम का प्रयोग नियमित रूप से करें। टीएलएम प्रतियोगिता में जीजीआईसी जलालपुर की मीरा यादव को प्रथम, राजकीय हाईस्कूल पहितीपुर की बदामा देवी को द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल जहांगीरगंज के मुकेश कुमार को तृतीय स्थान मिला। डायट प्रवक्ता अखिलेश कुमार वर्मा की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता व प्रशिक्षण में कई शिक्षक मौजूद रहे।