फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children showed talent in the exhibition

प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर

Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent in the exhibition
अंबेडकरनगर के रेडिएंट एकेडमी में प्रदर्शनी का अवलोकन करते विधायक सुभाष राय व अन्य- संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। रेडिएंट एकेडमी जलालपुर प्रांगण में शनिवार को हुई प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, गणित, कला व व्यवसाय से संबंधित मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण बेहतरी का संदेेश दिया। बाद में कई छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि जलालपुर विधायक सुभाष राय रहे, उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ बच्चों में रचनात्मक कौशल का भी विकास जरूरी है। सिर्फ किताबी ज्ञान से बच्चों में सीखने व समझने की प्रवृत्ति का विकास नहीं किया जा सकता। इसलिए किताबी ज्ञान के साथ साथ उसका प्रैक्टिकल भी जरूरी है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम करते हैं। इसलिए समय समय पर ऐेसे कार्यक्रमों का आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए सतत प्रयत्नशील होना चाहिए। लक्ष्य की प्राप्ति सिर्फ एक या दो दिन की मेहनत का परिणाम नहीं होता। यह कई वर्षों के कठिन परिश्रम व संघर्ष का फल होता है। इससे पहले एकेडमी के सलाहकार डॉ. पीएस सलारिया, मैनेजर निशी यादव, चेयरमैन विनोद कुमार आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, कला, व्यवसाय व गणित से संबंधित मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के प्रयासों की सराहना की। हस्तशिल्प की वस्तुओं का भी बच्चों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। प्राचार्य अखिलेश शुक्ल ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। डायरेक्टर गौरव कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए सतत आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रदर्शनी में अमन सिंह, तहजीब फातिमा, आस्था सोनी, विकास पांडेय, दीक्षा पांडेय, प्रखर सोनी, प्रियांशी, प्रवर्तिका, यशवर्धन व अर्पित आदि को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षकों व अभिभावकों समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed