फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Child pornography video uploaded on social media, case registered

Ambedkar Nagar News: सोशल मीडिया पर अपलोड किया चाइल्ड पोर्नाेग्राफी का वीडियो, केस दर्ज

Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Child pornography video uploaded on social media, case registered
अंबेडकरनगर। जलालपुर इलाके में सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी का वीडियो अपलोड करने के मामले में गृह मंत्रालय और डीजीपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी सरफराज अहमद की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय भारत सरकार के साइबर पुलिस पोर्टल एनसीएमईसी से साइबर टिपलाइन रिपोर्ट आई थी।। रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो अपलोड किया गया था। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम मुख्यालय के पत्र के साथ उपलब्ध कराए गए सभी दस्तावेज, एक वीडियो और एक पीडीएफ को साइबर क्राइम सेल ने बारीकी से परखा। आरोपी की पहचान जिले के जलालपुर के सरफराज अहमद के रूप में की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा की तहरीर पर जलालपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed