फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   child dies due to snakebite

सर्पदंश से बालक की मौत, कोहराम

Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
child dies due to snakebite
महरुआ। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में मंगलवार रात तख्त पर सो रहे बालक को सांप ने डस लिया। परिजन उसे आननफानन एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपीपुर गांव निवासी राजकुमार मंगलवार रात परिजनों के साथ कच्चे मकान में सो रहा था। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे तख्त पर सो रहे उसके बड़े पुत्र रितेश (4) को सांप ने डस लिया। इससे उसकी नींद टूट गई। रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए।
विज्ञापन

आननफानन उसे एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां जांच आदि के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम गच गया। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed