फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Child development nutrition scheme will be closed for two and a half years

शुरू होगी ढाई साल से बंद बाल विकास पुष्टाहार योजना

Sat, 17 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Child development nutrition scheme will be closed for two and a half years
अंबेडकरनगर। जिले में बीते ढाई साल से बंद पड़ी बाल विकास पुष्टाहार योजना फिर से शुरू होगी। इसका सीधा फायदा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मिलेगा। योजना के तहत महिला समूह जिले में संचालित 2551 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों, धात्री व गर्भवती के लिए पुष्टाहार के बतौर पौष्टिक लड्डू व दलिया तैयार कर सप्लाई करेंगी। पूर्व में संचालित हो रही इस योजना में पुष्टाहार की सप्लाई दूसरे प्रदेशों से होती थी। अब वही पुष्टाहार गांवों में संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं तैयार कर आंगनबाड़ी केंद्रों को सप्लाई करेंगी।
विज्ञापन

बीते ढाई साल से बंद पड़ी बाल विकास पुष्टाहार योजना के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3.05 लाख बच्चों, धात्री व गर्भवती को पुष्टाहार व पौष्टिक (प्री मिक्स) लड्डू का वितरण नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

शासन स्तर से ढाई वर्ष पूर्व पुष्टाहार योजना के वितरित होने वाली खाद्य सामग्रियों का वितरण बंद कर उनके स्थान पर चावल, गेहूं, खाद्य तेल व दलिया का वितरण शुरू कराया था। यह वितरण कार्य भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा केंद्रों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों के सहयोग से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार तहसीलों में लगेंगी 85-85 लाख की मशीनें
शासन स्तर से अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित हो रही खाद्यान्न सामग्री के साथ ही पुष्टाहार के बतौर बच्चों व गर्भवतियों को प्री मिक्स लड्डूू व पुष्टाहार के वितरण का निर्देश दिया गया है। वितरित होने वाले लड्डू ताजे व पौष्टिक रहें, इसके लिए इन्हें अब किसी दूसरे राज्य से मंगवाने की जगह सीधे गांवों में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से तैयार कराया जाएगा। उपायुक्त स्वरोजगार आरबी यादव ने बताया कि योजना का फायदा महिला समूह को दिलवाने के लिए जिले के चार तहसील क्षेत्रों में 85-85 लाख की लागत से विशेष मशीनें लगेंगी। शीघ्र ही इनकी स्थापना कर प्री मिक्स लड्डू व पौष्टिक दलिया बनाने व पैकिंग का कार्य शुरू करा कर इसे आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरण को भेजा जाएगा। यह मशीनें अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व जहांगीरगंज तहसील क्षेत्र में स्थापित होंगी।
एक समूह संभालेगा दो ब्लॉक की जिम्मेदारी
योजना के तहत अकबरपुर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अकबरपुर के अलावा टांडा व बसखारी विकास खंड में प्री मिक्स लड्डूू व पुष्टाहार तैयार कर वितरण को भेजेंगी। इसी तरह कटेहरी की महिलाएं कटेहरी के अलावा भीटी, जलालपुर की महिलाएं जलालपुर के साथ ही भियांव विकास खंड और जहांगीरगंज का महिला समूह जहांगीरगंज के साथ ही रामनगर विकास खंड में संचालित केंद्रों पर पौष्टिक लड्डू तैयार कर सप्लाई में भेजेंगी।

1200 समूह की 36 हजार महिलाओं को सीधा फायदा
जिले में संचालित 12 हजार स्वयं सहायता समूह में करीब 1.26 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। यह महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर सिलाई, कढ़ाई, डिब्बा उद्योग, पापड़, कचरी, अचार निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार कर अपना व परिवार का खर्च चला रही हैं। योजना के तहत इनमें से ही 1200 महिला समूह की 36 हजार महिलाओं को प्री मिक्स लड्डूू व पौष्टिक दलिया के निर्माण व सप्लाई का कार्य सौंपा जाएगा। इसके लिए स्थापित होने वाली प्रत्येक मशीन पर 300 महिला समूह लड्डू व दलिया तैयार कर पैक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed