फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chiefs will be elected in nine blocks, sale of nomination papers will start

नौ ब्लॉकों में होगा प्रमुखों का चुनाव, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू

Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chiefs will be elected in nine blocks, sale of nomination papers will start
अंबेडकरनगर। जिले की 9 ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्णय के बाद आननफानन में जिला प्रशासन ने भी चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। 6 जुलाई से ही नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी शुरू हो गया। जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई को नामांकन और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी। इस बीच चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी अचानक से बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव 3 जुलाई को निपटने के बाद आमतौर पर माना जा रहा था कि एक पखवाड़े बाद ही ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। हालांकि इन कयासों को दरकिनार करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार देर शाम प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। इससे ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर अचानक से सक्रियता बढ़ गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने आननफानन में सोमवार देर शाम ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम स्थानीय स्तर से भी जारी कर दिया। इसके चलते सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य भी मंगलवार से शुरू हो गया। जिले में कुल 9 ब्लॉक अकबरपुर, भीटी, कटेहरी, टांडा, बसखारी, रामनगर, जहांगीरगंज, भियांव और जलालपुर में प्रमुख पद का चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने चुनाव की सार्वजनिक नोटिस जारी करते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र सभी ब्लॉकों में 8 जुलाई को पूर्वान्ह 11 से अपराह्न 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। उसी दिन 3 बजे के बाद से नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा किया जाएगा। कोई भी प्रत्याशी 9 जुलाई को 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र वापस ले सकता है। सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कड़ी सुरक्षा में पूर्वाह्न 11 बजे से मतदान कर सकेंगे। उन्हें दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान का मौका मिलेगा। अपराह्न 3 बजे के बाद से मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
यह है नामांकन और जमानत धनराशि
जिला प्रशासन ने सार्वजनिक नोटिस में बताया कि सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग के लिए नामांकन शुल्क 400 रुपये है। इसी तरह सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 5000 रुपये है जबकि अन्य वर्ग के लिए 2500 रुपये निर्धारित हुई है। जमानत की धनराशि नकद जमा करने की रसीद अथवा राजकीय कोषागार या स्टेट बैंक में जमा करने का प्रमाण पत्र नामांकन पत्र जमा करते समय संलग्न करना होगा।

दो लाख रुपये तक कर सकेंगे खर्च
यूं तो ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए भले ही बड़े पैमाने पर पैसे का प्रयोग होता आया है, लेकिन अधिकृत तौर पर प्रमुख पद का कोई प्रत्याशी अधिकतम 2 लाख रुपये ही खर्च कर सकेगा। इससे ज्यादा रकम खर्च पाए जाने पर उसे कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि कोई भी प्रत्याशी अधिकतम 4 सेट में नामांकन पत्र जमा कर सकता है। हालांकि उससे जमानत धनराशि केवल एक में ही ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed