फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chaos in the new vegetable market, Sijhauli, protested by protesting

नवीन सब्जी मंडी सिझौली में अव्यवस्थाएं, प्रदर्शन कर जताया विरोध

Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chaos in the new vegetable market, Sijhauli, protested by protesting
अंबेडकरनगर। नवीन सब्जी मंडी सिझौली में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। परिसर में न सिर्फ चारों ओर गंदगी पसरी हुई, बल्कि पेयजल एक बड़ा संकट बन गया है। दुकानदारों का कहना है कि वह सुबह करीब चार बजे मंडी में पहुंच जाते हैं, लेकिन पेयजल सप्लाई न आने से काफी दिक्कत हो रही है। परिसर में चार इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, इनमें से दो खराब पड़े हैं। समस्याओं का समाधान न होने से नाराज सब्जी विक्रेताओं ने रविवार को मंडी परिसर में प्रदर्शन कर आवाज उठाई।
विज्ञापन

नवीन सब्जी मंडी सिझौली में प्रतिदिन कम से कम तीन हजार सब्जी विक्रेता व खरीदारों की भीड़ जुटती है। इसमें लगभग 500 दुकानदार व दो से ढाई हजार खरीददार सब्जी की खरीददारी करने के लिए पहुंचते हैं। विक्रेताओं व खरीदारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मंडी परिसर में चार इंडिया मार्का हैंडपंप के अलावा पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है। लंबे समय से यहां दो इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हैं, जबकि पेयजल आपूर्ति भी पिछले करीब पांच दिन से ठप है। इससे दुकानदारों व किसानों को पेयजल के लिए काफी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुकानदार राजेश जायसवाल, गिरिजाशंकर, नंदलाल, विनोद, जयशंकर, कृष्णकुमार, बालगोविंद, राजेश व ओमप्रकाश ने बताया कि परिसर में साफ सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। इससे दुकानदारों व किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। रविवार को एकजुट सब्जी विक्रेताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि मंडी परिसर में जल्द ही साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed