फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Change DIOS, DPRO and BSA

डीआईओएस, डीपीआरओ व बीएसए बदले

Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Change DIOS, DPRO and BSA
अंबेडकरनगर। राज्य सरकार की तबादला एक्सप्रेस जिले में खूब तेजी से दौड़ी है। डीआईओएस, बीएसए और डीपीआरओ समेत कई अपर एवं डिप्टी सीएमओ गैर जिला स्थानांतरित कर दिए गए। 20 से अधिक अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी गैर जनपद की राह दिखा दी गई है। बड़े पैमाने पर हुए इस स्थानांतरण से तमाम विभागों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले का जो फैसला लिया है, उसकी जद में यह जिला भी आया है। यहां तैनात रहे डीआईओएस रवींद्र सिंह को बागपत भेज दिया गया है, जबकि कुशीनगर से आ रहे उदय प्रकाश मिश्र को अंबेडकरनगर का नया डीआईओएस बनाया गया है। बीएसए अतुल सिंह को पड़ोसी जनपद आजमगढ़ का बीएसए बना दिया गया, जबकि चंदौली से आ रहे भोलेंद्र प्रताप सिंह यहां नया जिम्मा संभालेंगे। अब तक तैनात रहे डीआईओएस रवींद्र यहां कुछ दिनों पहले ही आए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी रामपुर के डीपीआरओ बना दिए गए, जबकि लखनऊ मुख्यालय से आ रहे अवनीश कुमार श्रीवास्तव यहां नए डीपीआरओ का चार्ज संभालेंगे। लेखाधिकारी माध्यमिक अभिषेक वर्मा को गाजीपुर भेज दिया गया है, जबकि यहां पर विक्रम प्रताप सिंह की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया में तैनात रहे डॉ. वीरेंद्र कुमार झा को अब अंबेडकरनगर का नया अपर सीएमओ तैनात किया गया है। यहां तैनात रहे 3 अपर सीएमओ डॉ. एके गुप्त को बस्ती, डॉ. हेमंत कुमार को चंदौली तथा डॉ. सतीराम को देवरिया भेज दिया गया है। डॉ. सुरेंद्र को जिला अस्पताल से मऊ, डॉ. विकास तिवारी को भीटी से अयोध्या, डॉ. एमएल निगम को रामनगर से गाजीपुर, डॉ. जावेद अहमद को जलालपुर से आजमगढ़, डॉ. एसबी सिंह को कटेहरी से बस्ती, डॉ. प्रदीप कुमार को नरियांव से मऊ, डॉ. एके यादव को जलालपुर से आजमगढ़, डॉ. रामपाल यादव को जलालपुर से संतरविदासनगर और डॉ. जय सिंह चौरसिया को टांडा सीएचसी से जिला अस्पताल अयोध्या स्थानांतरित किया गया है।
सीएमओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पंकज अग्रहरि, शरद श्रीवास्तव, रामानंद सिंह, प्रेम सिंह, अमित सिंह और राजेश पांडेय को गैर जनपद भेज दिया गया। सीएमएस के अधीन तैनात रहे विनय कुमार त्रिपाठी की तैनाती सीएमओ के अधीन कर दी गई है। सीएमएस के अधीन रहे वरिष्ठ सहायक राकेश श्रीवास्तव को बदायूं तो सुभाष सिंह को मैनपुरी भेज दिया गया।
लोक निर्माण विभाग के प्रधानमंत्री सड़क निर्माण खंड में लखीमपुर खीरी से अभियंता एजाज सिद्दीकी को यहां स्थानांतरित किया गया है। कृषि विभाग में तैनात स्टेनो निधि सारस्वत को लखनऊ भेज दिया गया, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मी गौरीशंकर को अब कुशीनगर में आगे की ड्यूटी करनी होगी। फिलहाल यह सब स्थानांतरण सामने आने के बाद से संबंधित और अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक यह पता करने की कोशिश में जुटे हैं कि तबादला एक्सप्रेस की जद में वे भी तो शामिल नहीं हैं। उधर, गाजीपुर में तैनात पीयूष राय को नया जिला कृषि अधिकारी बना दिया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद उन्नाव के अधिशासी अधिकारी डॉ. राम पूजन श्रीवास्तव को टांडा नगर पालिका परिषद का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एमसीएच विंग को मिला पहला सीएमएस
जिले के टांडा में 200 बेड के मातृ शिशु विंग की स्थापना हुई है। इसका विधिवत संचालन शुरू हो पाता कि इसी बीच कोविड का संक्रमण शुरू हो गया। प्रशासन ने उसे कोविड अस्पताल में तब्दील कर संचालन शुरू कर दिया। इस बीच इस अस्पताल के पहले सीएमएस के तौर पर डॉ. अरविंद कुमार राय की तैनाती शासन ने कर दी है। वे इन दिनों जिला चिकित्सालय गोरखपुर में वरिष्ठ परामर्शदाता के तौर पर तैनात थे। माना जा रहा है कि सीएमएस की तैनाती होने के बाद एमसीएच विंग का विधिवत संचालन जल्द शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed