फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chandrashekhar Park will become more beautiful for the city residents

Ambedkar Nagar News: शहरवासियों के लिए और खूबसूरत बनेगा चंद्रशेखर पार्क

Sun, 24 Aug 2025 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Park will become more beautiful for the city residents
अकबरपुर ​स्थित शहीद चंद्रशेखर पार्क।
अंबेडकरनगर। शहर के दिल में बसे शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने जा रही है। नगर पालिका ने इस पार्क को आधुनिक पार्कों की तर्ज पर सजाने-संवारने की तैयारी है। करीब 5.1 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो रहे इस सुंदरीकरण कार्य के बाद यह पार्क हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन ठिकाना बन जाएगा।
विज्ञापन

यहां अब बच्चों को झूले मिलेंगे, युवाओं को खेलने की जगह और बुजुर्ग सुकून की हवा में सांस लेंगे। यही वजह है कि पार्क का आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लान तैयार किया गया है। पार्क के नए रूप में बच्चों के लिए खास झूले, जैसे शी-शॉ, क्लाइंबिंग स्टोन और स्लाइडर लगाए जाएंगे। वहीं युवाओं के लिए क्रिकेट, बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलने की सुविधाएं भी मिलेंगी। क्रिकेट के अभ्यास के लिए नेट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि अन्य लोग सुरक्षित रहें। वहीं पार्क के चारों ओर रनिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा, जहां एक चक्कर पूरा करने पर लगभग 569 मीटर की दूरी तय होगी। सुबह-शाम टहलने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित होगा। इसके साथ ही ओपन जिम भी बनाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल कोई भी निशुल्क कर सकेगा।
विज्ञापन

---

हरियाली से सजेगा पूरा पार्क
वन और उद्यान विभाग की मदद से पौधरोपण भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। पार्क में फूलों, छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे ताकि वहां आने-जाने वाले लोगों को प्राकृतिक सुकून भी मिल सके। पहले ही नगर पालिका द्वारा पार्क की बाउंड्रीवाल बनाकर उसे सुरक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा
बच्चों को खेल और मनोरंजन की सुरक्षित जगह
युवाओं को खेल अभ्यास और फिटनेस की सुविधा
बुजुर्गों को शांति और सैर का माहौल
महिलाओं के लिए भी सुरक्षित और खुली जगह


हर वर्ग के लोग उठा सकेंगे लाभ
हमने इस पार्क के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इसे लखनऊ की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, ताकि हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें।
बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी (ईओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed