फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chain Snaching Disclosed

चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chain Snaching Disclosed
बसखारी। पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश करने की सफलता हासिल की है। एक दिन पहले गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह में एक महिला जायरीन की चेन खींचे जाने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह आईं गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना अंतर्गत जसवल निवासी प्रेमलता के गले से सोने की चेन खींच ली गई थी। गुहार मचाने पर जब तक लोग पहुंचते, तब तक वह महिला चेन लेकर भाग निकली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

इस बीच गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राय के निर्देश पर पुलिस टीम शुक्रवार सुबह दरगाह पहुंचीं। पीड़िता महिला को साथ लेकर चेन खींचने वाली महिला की तलाशने लगी। तभी पीड़िता ने नीर शरीफ के पास तीन महिलाओं में से एक को पहचान लिया। पुलिस ने उसके साथ ही दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं की पहचान सुनीता निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर आजमगढ़, रिंकू निवासी कुंदौली थाना मइल जनपद देवरिया व रूबी निवासी दुबौलिया थाना बुदारी जनपद संत कबीरनगर के रूप में हुई। बताया कि गैंग लीडर सुनीता है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ जनपद में भी केस दर्ज है। सुनीता ने बताया कि वह तीनों मिलकर चेन स्नेचिंग करती थीं। इसके बाद उसे बेचकर ही परिवार का भरण पोषण करती थीं। बताया कि उनके पास से चोरी की चेन भी बरामद हुई। तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed