{"_id":"f605ccbb72dfbecbb35f0040c7afa3eb","slug":"chacha-nehru-remembered-on-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरु
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के अवकाश के चलते कई विद्यालय बंद भी रहे। जिला मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में बाल दिवस के मौके पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया। सुबह से ही छात्र छात्राओं में बाल दिवस का उत्साह था।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यालयों में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल मेला भी लगाया गया। अकबरपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में प्रधानाचार्या अर्चना खन्ना ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। उनका कहना था कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं।
विज्ञापन
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। नगर के मेहदी एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक मेहदी रजा ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने खोखो, म्यूजिकल चेयर, मेढ़क दौड़ व जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
बाल मेले का बच्चों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। डॉ. एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज दहीरपुर में भी बाल दिवस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
राजकीय विद्यालय अकबरपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुरेश लाल श्रीवास्तव ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि चाचा नेहरू का बच्चों के साथ लगाव का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश का भविष्य इन्हीं बच्चों में देखा था।
कहा कि सभी को इस मौके पर संकल्प लेना होगा कि वह पंडित नेहरू के बताए रास्ते पर चलकर समाज व देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएं। इस दौरान अंजनी दुबे, रामअशीष, अशोक कुमार, उजमा अविनाश आदि मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सै. मेराजुद्दीन किछौछवी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें लोगों से प्रथम प्रधानमंत्री के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान मोहम्मद अनीस खां, डॉ. विजयशंकर तिवारी, अवधेश मिश्र, रेहान जैदी, संजय आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल व दूध का वितरण किया।