{"_id":"6238c00688f9060c2f69c7e1","slug":"certificates-given-to-28-divyangs-ambedkar-nagar-news-lko6225493190","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 दिव्यांगों को दिए गए प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 दिव्यांगों को दिए गए प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जांच के बाद 28 आवेदक पात्र पाए गए। इस पर उन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही उन्हें दिव्यांगों के उत्थान को लेकर शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उनसे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाने की अपील की गई।
जिला अस्पताल में सोमवार को दिव्यांग शिविर का आयोजन हुआ। डॉ. अजीत व डॉ. पंकज की अध्यक्षता में जब 10 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ, तब तक प्रमाणपत्र के लिए 30 आवेदक पंजीकरण करा चुके थे। चिकित्सकों की टीम ने जांच की तो 28 आवेदक पात्र पाए गए। ऐसे में उन्हें मौके पर ही दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिए गए। साथ ही दिव्यांगों को शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कहा गया कि वे प्रमाणपत्र के माध्यम से एक सहयोगी के साथ परिवहन निगम की बस से निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी व योजनाओं के लाभ में दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में दिव्यांगों को चाहिए कि वे योजनाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल हो, तो इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दें। समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।