{"_id":"3f10fbb9bc22b99c6e01b4d41fb67802","slug":"celebrated-with-glee-jhulelal-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लास से मनाया झूलेलाल महोत्सव,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लास से मनाया झूलेलाल महोत्सव,
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित पहितीपुर रोड से शोभायात्रा का शुभारंभ विशेष पूजन अर्चन से हुआ। यात्रा में सबसे आगे भगवान झूलेलाल का भव्य मंदिर झांकी के तौर पर लगाया गया था, जिसमें भगवान झूूलेलाल विराजमान किया गया था।
विज्ञापन
मिसाइल मैन डॉ अब्दुल कलाम की झांकी के साथ ही बेटी बचाओ की झांकी भी शोभायात्रा में शामिल की गई थी। नेतृत्व कर रहे जयराम संगवानी, भल्लू लखमानी, शंभूलखमानी, जितेन्द्र व बलदेव लखमानी ने लोगों से आहवान किया कि वे बेटियों को भी बेटों के बराबर महत्व दें।
विज्ञापन
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रहित में बेटियों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा गया कि परिवारों का सहारा बनने के साथ ही बेटियां देश का भी नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
बेटियों पर अत्याचार रोकने व कन्या भू्ण हत्या को अभिशाप बताने पर मुख्य रूप से जोर दिया गया। आयोजन मंडल के सदस्य विकास लखमानी ने बताया कि मिसाइल मैन डॉ कलाम की झांकी शामिल कर युवाओं व अन्य समाज को लगातार सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोक धुनों पर नाचते गाते श्रद्घालु शोभायात्रा के साथ देरसायं तहसील तिराहे पहुंचे, जहां तमसा नदी में झांकियों का विसर्जन किया गया। इससे पहले कई जगह लोगों ने सिंधी समाज की इस यात्रा का स्वागत किया।
अंबेडकरनगर महोत्सव समिति ने फौव्वारा तिराहा के निकट शोभायात्रा की अगुवानी की। इस मौके पर हरीश, अन्नू, जगदीश, दीपक, देव, रमेश व जितेन्द्र आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।