{"_id":"9144325cf666957be3738e664284c862","slug":"cctv-cameras-will-take-the-in-baskhari-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसखारी बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसखारी बाजार में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बसखारी नीरज राय ने रविवार को बाजार के व्यापारियों के साथ बैठक करके अपराध नियंत्रण में सक्रिय सहयोग पर जोर दिया।
विज्ञापन
कहा कि यदि आमजन का भरपूर सहयोग मिले तो अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकता है। विचार-विमर्श के दौरान उन्हें व्यापारियों से आह्वान किया कि कोई भी सूचना मिले तो वो उसे तत्काल उनसे शेयर करें। उनका नाम-पता गुप्त रखकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाद में चर्चा हुई कि यदि सभी व्यापारी मिलकर दो सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कर लें तो बसखारी बाजार के व्यापारियों की काफी सुरक्षा बढ़ सकती है। कहा कि बाजार के दोनों छोर पर एक-एक कैमरा लगा दिया जाए, जिससे आने-जाने वाले हर राहगीर पर नजर रखी जा सके। इस सुझाव का व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन