फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CCTV

अब तीसरी आंख की नगर पालिका टांडा पर रहेगी निगरानी

Mon, 09 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
CCTV
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों पर अब तीसरी आंख की निगरानी होगी। साथ ही नगर पालिका कार्यालय की सुरक्षा भी और पुख्ता हो गई है। पालिका परिषद कार्यालय में कुल 18 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सभी कक्षों में कैमरा लगाने के साथ ही बाहर परिसर में भी कैमरा लगाया है, जिससे बाहर की गतिविधियों पर भी नजर रखा जा सके। अधिशाषी अधिकारी अब अपने कक्ष में बैठक कर पूरे कार्यालय की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यालय में तेजी से कार्यों के निस्तारण की प्रक्रिया और कर्मचारियों व कार्यालय की सुरक्षा पुख्ता हो इस कड़ी में नगर पालिका परिषद टांडा ने कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया है। करीब तीन लाख रुपए खर्च से नगर पालिका परिषद कार्यालय में कुल 18 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें जहां सुरक्षा की दृष्टि से बाहर की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही कार्यालय में विभिन्न पटलों पर तैनात कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने का भी प्रयास किया गया है। उन सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है, जिनमें आम नागरिकों से जुड़े काम होते हैं। ऐसे में अपने कक्ष में बैठकर कर्मचारी क्या कर रहा है, और कोई फरियादी कितनी देर से कार्यालय में इधर-उधर भटक रहा है इसकी निगरानी अधिशाषी अधिकारी अपने कक्ष में ही बैठकर कर सकेंगे। लापरवाही पाए जाने पर तत्काल कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के मुख्य परिसर के साथ ही प्रवेश द्वार, बरामदों में कई स्थानों पर कैमरे लगे हैं। पालिका के नजूल विभाग, जलकल विभाग, पावर कॉर्पोरेशन, जन्म-मृत्यु पंजीयन, लेखाकार कक्ष, जेई कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष तथा टैक्स विभाग सहित अन्य कक्ष कैमरों की जद में है। इसका डिस्प्ले ईओ कक्ष में लगा है। ईओ अपने कक्ष में बैठक कर ही पूरे कार्यालय की निगरानी कर सकेंगे। कार्यालय व परिसर कैमरे की निगरानी में होने के बाद कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है। कहा कि कैमरों के लग जाने से कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ी है।

कर्मचारियों की सुरक्षा व कार्यालय आने वाले वादकारियों के हितों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। करीब तीन लाख रुपए खर्च इस कार्य पर खर्च हुए हैं। इससे न सिर्फ कर्मचारियों के बीच एक सुरक्षा का बेहतर माहौल जाएगा, बल्कि वादकारियों के कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।
मनोज कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी टांडा नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed