फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cause of married woman's death unclear; viscera preserved

Ambedkar Nagar News: विवाहिता की मौत के कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

Sat, 17 Oct 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cause of married woman's death unclear; viscera preserved
भीटी। क्षेत्र के लोहझरा गांव में बृहस्पतिवार रात विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर प्राथमिकी न दर्ज होने से मृतका के मायके पक्ष के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर क्षेत्र के कटरा चुग्धूपुर निवासी राजेश कुमार के अनुसार, उनकी बहन प्रियंका की शादी करीब तीन साल पहले भीटी के लोहझरा गांव निवासी फूलचंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि बुलेट की मांग को लेकर उसकी बहन के ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे इसी बात को लेकर प्रियंका की पिटाई की और उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रियंका और उसके पति फूलचंद्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर प्रियंका ने विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। सीओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed