फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cattle center will make by 19 million

19 करोड़ से बनेगा पशु आहार केंद्र

Tue, 01 Sep 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 01 Sep 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन

जिले में 19 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पराग पशु आहार केंद्र का तोहफा दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने दिया। जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अकबरपुर तहसील के बेवाना  क्षेत्र के खंजहांपुर गांव में पराग पशु आहार केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास छह सितंबर को होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बेवाना क्षेत्र के खानजहांपुर गांव में 19 करोड़ रुपये की लागत से पराग पशु आहार केंद्र की स्थापना की जाएगी। 100 मीट्रिक टन क्षमता वाले इस केंद्र का निर्माण सितंबर 2016 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस केंद्र की स्थापना से न सिर्फ 100 लोगों को रोजगार मिलेगा बल्कि 200 से अधिक आसपास के परिवारों को अप्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इसकी स्थापना से आसपास की सड़कों का भी बेहतर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। कहा यह सपा सरकार की ही देन है कि अब विद्युत कनेक्शन न सिर्फ आसानी से मिल रहा है, बल्कि तत्काल मीटर भी लग जाता है।


बर्बाद गेहूं फसल के प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 62 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जिसमें 20 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया जा चुका है। यह धनराशि किसानों में वितरित भी कराई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed