{"_id":"63221de376d2d9249d01672a","slug":"cattel-theft-ambedkar-nagar-news-lko6483535166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संरक्षित पशुओं को सड़क से उठाकर भाग निकले तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संरक्षित पशुओं को सड़क से उठाकर भाग निकले तस्कर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर संरक्षित पशु को पकड़ते पशु तस्कर-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क पर छुट्टा घूमने वाले कई संरक्षित पशुओं को दो पिकअप वाहन उठाकर पशु तस्कर फरार हो गए। जिला मुख्यालय में भगवान भरोसे चल रही रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था के कारण संरक्षित पशुओं को उठाने वाले तस्करों के दोनों पिकअप वाहन मंगलवार आधी रात को शहजादपुर पुलिस चौकी के सामने से फर्राटा भरते हुए निकल गए। इस दौरान चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पशु तस्करों की यह पूरी करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने से हड़कंप रहा।
अकबरपुर नगर के दोस्तपुर चौराहे के आगे रोड पर काली मंदिर के निकट मंगलवार देर रात पशु तस्करों ने एक एक कर वहां मौजूद आधा दर्जन संरक्षित छुट्टा पशुओं को लाठी डंडों की मदद से दौड़ाकर पकड़ कर साथ लाए पिकअप वाहन में लादना शुरू कर दिया। इस दौरान शोर शराबा होने पर कुछ क्षेत्रीय लोग घरों से बाहर निकले। उन्होंने जब इस पर विरोध जताते हुए पूछतांछ शुरू की तो तस्कर वाहनों पर लद चुके संरक्षित पशुओं को लेकर भाग निकले। स्थानीय निवासी शिवम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद भी पशु तस्करों की धरपकड़ को लेकर पुलिस उदासीन बनी रही। इलाके का सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि दो पिकअप वाहन पर सवार करीब 10 से अधिक लोग वहां पहुंचे थे और उन्होंने काली मंदिर से थोड़ा पहले कई संरक्षित पशुओं को पकड़ कर वाहन पर लाद लिया था।
पुलिस की रात्रि सुरक्षा ड्यूटी पर सवाल
नागरिकों का कहना है कि दोस्तपुर रोड के ठीक आगे नेशनल हाइवे के गौहन्ना चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी होती है। इसके बावजूद उधर से लगातार दो पिकअप बिना चेकिंग अकबरपुर नगर में कैसे प्रवेश कर गई। क्षेत्रीय नागरिक विवेक त्रिपाठी , अलीमुल्लाह व सोनू का कहना था कि पशु तस्कर रात में पिकअप का ही प्रयोग करते हैं। इसके बावजूद पिकअप को रोकने या आगे के पुलिसकर्मियों को बताने की कोई जरूरत पुलिस कर्मियों ने नहीं समझी। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने जिला मुख्यालय पर भगवान भरोसे चल रही रात्रि कालीन सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत को प्रमुखता के साथ उजागर भी किया था। इस संबंध में भी एसपी अजीत कुमार सिन्हा का कहना है कि पशु तस्करों का वायरल वीडियो देखा गया है। इस पर संबंधित जिम्मेदारों से जवाब भी मांगा गया है।