फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cashless atm

अवकाश के दिन धन निकासी से दगा दे गए अधिकांश एटीएम

Mon, 08 Jul 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
cashless atm
अंबेडकरनगर। शहर के अधिकतर एटीएम संडे को अवकाश वाले दिन भी दगा दे गए। इसके चलते उपभोक्ता कार्ड लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को विवश हुए। कहने के लिए तो जिला मुख्यालय पर अलग-अलग बैंकों शाखाओं की 30 से अधिक मशीन धन निकासी के लिए हैं। परन्तु अक्सर बैंक शाखाओं में अवकाश होने पर एटीएम सेवा भी बेपटरी हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही 20 से अधिक एटीएम न चलने से उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत हुई। दोपहर बाद ज्यादातर एटीएम धनाभाव के चलते ठप पड़ गए। गौरतलब है कि बैंक शाखाएं उपभोक्ताओं को 24 घंटे धन निकासी की सेवा देने के लिए एटीएम संचालित कर रही है। जिला मुख्यालय पर 30 से अधिक एटीएम मशीनें अलग अलग बैंक शाखाओं की लगी भी हैं। परन्तु अक्सर छुट्टी के दिन एटीएम सेवा बेपटरी हो जाती है।
विज्ञापन

रविवार को भी कुछ ऐसा हुआ। अकबरपुर अयोध्या मार्ग, टांडा मार्ग व शहजादपुर रोड पर स्थित अधिकांश एटीएम धनाभाव से जूझते नजर आए। इसके चलते उपभोक्ता कार्ड लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर काटने को विवश हुए। कहीं पर यदि एटीएम में धन मौजूद भी था, तो वहीं लंबी लाइन का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता शिवमंगल पांडेय, राहुल यादव व संदीप तिवारी ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि छुट्टी के दिन एटीएम सेवा को बेहतर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा इस मामले को गंभीरता से न लिए जाने के चलते बैंक प्रबंधन मनमानी करते हैं। छुट्टी के दिन एटीएम में पर्याप्त धन नहीं डाला जाता। इसके चलते ही दोपहर करीब तक लगभग सभी एटीएम धनाभाव का शिकार होकर रह जाते हैं। उपभोक्ता धन निकासी के चक्कर में इधर उधर भटकने के लिए विवश होता है। उधर एलडीएम केके पाण्डेय ने कहा कि कुछ एटीएम संचालित नहीं हो पाए, लेकिन ज्यादातर एटीएम ने काम किया। कोशिश रहती है कि सभी एटीएम सुचारु ढंग से काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed