फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cash is not the fierce people

कैश न होने पर भड़का आक्रोश

Tue, 13 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cash is not the fierce people
बैंक - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले बैंक में धन निकासी की उम्मीद लगाए ज्यादातर उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा। हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत यूनियन बैंक आफ इंडिया की कटोखर शाखा में कैश न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा करते हुए टांडा बसखारी मार्ग जाम कर दिया। साथ ही बैंक के बाहर जमकर तोड़फोड़ की और बैंक का बोर्ड आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया। यही नहीं बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सुखारीगंज का ताला दोपहर तक नहीं खुलने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा करते अकबरपुर सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बाद में एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर बैंकों में कैश का टोटा रहा तो जिला मुख्यालय पर भी कई बैंकों में धननिकासी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


हंसवर प्रतिनिधि के अनुुसार तीन दिन के बैंक अवकाश के बाद धननिकासी की उम्मीद में बड़ी संख्या में उपभोक्ता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कटोखर शाखा पहुंचे। लाइन में लगे उपभोक्ताओं को काफी देर बाद बताया गया कि कैश नहीं है। ऐसे में भुगतान नहीं हो सकता। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा करते हुए बैंक के बाहर लगे बोर्ड समेत बाहर रखी बेंच आदि सामानों में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही सामानों को एकत्र कर उनमें आग लगा दिया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने टांडा बसखारी मार्ग भी जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। 

वहीं, महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार धननिकासी के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सुखारीगंज पहुंच गए। देखते ही देखते दोपहर के 12 बज गए, लेकिन बैंक का ताला ही नहीं खुल सका। किसी कर्मचारी के न पहुंचने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया।

हंगामा करते हुए उपभोक्ताओं ने अकबरपुर सुल्तानपुर राजमार्ग जाम कर दिया। जानकारी पर पहुंची अकबरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहे एक युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक को पुलिस से बचाने के लिए कुछ महिलाएं आगे आईं। इसके बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा।

पुलिस के बल प्रयोग करने से लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। उधर, बीओबी आनंदनगर, कारपोरेशन बैंक महरुआ व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक महरुआ में भी कैश न होने से धननिकासी नहीं हो सकी। इससे संबंधित बैंकों में धननिकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया और जमकर बैंक प्रबंधन के विरुद्ध नारेबाजी की।


भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा भीटी शाखा में कैश न होने से धननिकासी नहीं हो सकी। यहां भी उपभोक्ताओं ने बैंक प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। अकबरपुर नगर से सटे अन्नावां बाजार स्थित ग्रामीण बैंक से धननिकासी न होने पर उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। जिला मुख्यालय पर एसबीआई कृषि शाखा, यूनियन बैंक आफ इंडिया शहजादपुर व बड़ौदा पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शहजादपुर शाखा में भी कैश न होने से धननिकासी नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed