फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against former MLA and BSP candidate

पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी पर दर्ज हुआ केस

Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Case registered against former MLA and BSP candidate
अंबेडकरनगर। बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर पूर्व विधायक पवन पांडेय तथा उनके पुत्र व कटेहरी से बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय ने एक दिन पहले बृहस्पतिवार को लावलश्कर के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर बाद में नामांकन किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस प्रशासन ने पाया कि प्रतीक व उनके समर्थकों द्वारा बिना अनुमति के जुलूस निकाला गया। ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हुआ था। ऐसे में इसे लेकर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अविलंब कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद अकबरपुर कोतवाली में गुरुवार देर शाम बसपा प्रत्याशी प्रतीक पांडेय तथा उनके पिता पूर्व विधायक पवन पांडेय समेत लगभग डेढ़ सौ समर्थकों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी व उनके पिता समेत कई अन्य पर केस दर्ज हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed