फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case registered against eight for shooting a young man

Ambedkar Nagar News: युवक को गोली मारने में आठ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Jun 2024 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Case registered against eight for shooting a young man
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर निवासी राजकुमार मौर्य को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर चार नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं पश्चिमी ने घायल से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम लगभग 6:30 बजे राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी राजकुमार मौर्या पदुमपुर बाजार से सब्जी खरीद कर घर जा रहे थे। इस दौरान घर से लगभग पांच सौ मीटर पहले ही रास्ते में घात लगाए आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार लोगों ने उनकी बाइक को रोक ली और उन्हें गोली मार दी थी। गोली राजकुमार के बाएं पैर की जांघ में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए थे।
विज्ञापन

राजकुमार का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने राजकुमार के पुत्र विशाल की तहरीर पर बड़की पड़ौली के राधेश्याम, टंडवा भरतपुर के शिवम उर्फ सीताराम पांडेय, राजेसुल्तानपुर के विकास विश्वकर्मा और जयसिंहपुर के प्रभाकर तिवारी व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच विधायक त्रिभुवनदत्त ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की और संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलापुर रामबहादुर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed