{"_id":"646ba66aba89682100088836","slug":"case-on-two-including-branch-manager-in-fraud-ambedkar-nagar-news-c-13-1-250097-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में शाखा प्रबंधक सहित दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में शाखा प्रबंधक सहित दो पर केस
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र कटका के पिंडोरिया गांव निवासी किसान की खतौनी पर जालसाजी कर 1,96000 रुपये की केसीसी ऋण लेने के मामले में पुलिस ने बैंक शाखा प्रबंधक सहित एक अन्य पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बीते दिनों पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की थी।
पिंडोरिया निवासी श्रीराम के मुताबिक उसका न्यौरी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बैंक खाता है। बीते दिनों उसने जब अपनी खतौनी की नकल निकलवाई तो पता चला कि उसकी खतौनी पर 1,96000 रुपये का ऋण ले लिया गया है। जबकि उसे इसकी जानकारी तक नहीं है। उसने बैंक प्रबंधक सहित अन्य से इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
एसपी के निर्देश पर कटका पुलिस ने शाखा प्रबंधक व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)