{"_id":"63e92f2ca82f7fd4410fa15a","slug":"case-on-six-consumers-in-electricity-theft-ambedkar-nagar-news-c-13-1-86286-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: बिजली चोरी में छह उपभोक्ता पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: बिजली चोरी में छह उपभोक्ता पर केस
Sun, 12 Feb 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी रोकने के लिए रविवार को पावर कार्पोरेशन की टीम ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में अभियान चलाया। करीब 50 से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान बिजली चोरी करते पाए गए छह उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कराया गया।
अवर अभियंता सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मीरानपुर मोहल्ले में करीब चार घंटे तक सघन छापा अभियान चलाया। एक-एक कनेक्शन की जांच की गई। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी करते पाए जाने पर केस दर्ज कराने के साथ ही विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रविवार को चले अभियान में मीरानपुर के हासिम, कैसरजहां, धीरेंद्र गौड़, नौशाद अहमद, आबिद हुसैन व परवेज बिजली चोरी करते मिले। इनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। बकाया न जमा करने पर 15 से अधिक उपभोक्ताओं का केबल भी काट दिया गया। हिदायत दी गई कि जब तक बिल का भुगतान नहीं करेंगे, कनेक्शन नहीं जोड़ेंगे। यदि जांच में चोरी करते पाए गए तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि समूचे जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चल रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में अब तक 200 से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।