फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on 6 including JE in lineman's death

लाइनमैन की मौत के मामले में जेई समेत 6 पर केस

Fri, 06 May 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case on 6 including JE in lineman's death
टांडा (अंबेडकरनगर)। फाल्ट ठीक करते समय सप्लाई बहाल हो जाने के कारण खंभे से गिरकर हुई संविदा लाइनमैन की मौत के मामले में हंसवर पुलिस ने जेई समेत छह अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। साल भर पहले हुए इस हादसे में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। इसमें औझीपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता, सुपरवाइजर, आपरेटर व लाइनमैन सहित कुल 6 आरोपियों का नाम शामिल है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी सुनीता यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी थी। इसमें कहा गया था िक उसका भाई सुनील कुमार पावर कारपोरेशन लिमिटेड अंबेडकरनगर में संविदा लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। उसकी तैनाती औझीपुर उपकेंद्र पर थी।
विज्ञापन

बीते साल 8 जून 2021 को वह हरंसहार निवासी कोमल यादव की शिकायत पर शटडाउन लेकर हरसंहार गांव में खंभे पर चढ़कर लाइन फाल्ट ठीक कर रहा था। इस बीच अचानक आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके चलते ही उसके भाई की खंभे से गिरकर मौत हो गई। उसने अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण में आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने सुनीता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए हंसवर पुलिस को मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। न्यालय के आदेश पर हंसवर पुलिस ने विद्युत उपकेन्द्र औझीपुर के अवर अभियंता रमेश कुमार तिवारी, सुपरवाइजर दुर्गेश कुमार, आपरेटर हनुमंत यादव, लाइनमैन संदीप तिवारी, सहायक लाइनमैन संदीप कुमार, मोहम्मद इकबाल सिद्दीकी के विरुद्ध हत्या व साजिश आदि की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed