{"_id":"fec852b8d1d24835b4ea2bc14167efe2","slug":"case-of-dowry-death-on-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पर दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पर दहेज हत्या का केस
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि 16 अक्तूबर की रात में नवविवाहिता बाजबुलनिशा पुत्री अब्दुल लतीफ निवासी खैरपुर ने अपने घर की बड़ेरी से दुपट्टा का फंदा बनाकर लटककर आत्महत्या कर ली थी। तहसीलदार राजेश द्वारा पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
मृतका ने एक माह पूर्व थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम मखदूमनगर निवासी मोहम्मद इम्तियाज पुत्र शोहरत अली उर्फ जुम्मन से कोर्ट मैरिज की थी। विवाह के बाद मोहम्मद इम्तियाज अपनी पत्नी बाजबुलनिशा को टांडा में किराए के मकान में लेकर रहता था। 15 अक्तूबर को वह अपनी पत्नी बाजबुल निशा को अपने घर मखदूमनगर ले गया, जहां पर विवाद हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद उसी दिन शाम को मोहम्मद इम्तियाज अपनी पत्नी को मायके खैरपुर पहुंचा आया। वहां पर रात में उसने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका की मां गरीबुनिशां पत्नी अब्दुल लतीफ ने थाना इब्राहिमपुर में तहरीर दिया था कि उसकी पुत्री ने बिना उनकी मर्जी से शादी कर लिया था, और उसका पति उसे प्रताड़ित करने के साथ दहेज में अंगूठी, सोने की चैन, बाइक आदि की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
इसी से ऊब कर उसकी पुत्री ने ऐसा कदम उठाया। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मोहम्मद इम्तियाज के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।