{"_id":"60da0a238ebc3ebf4a338437","slug":"case-in-assault-between-two-communities-10-accused-custody-ambedkar-nagar-news-lko584567260","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो समुदायों के बीच मारपीट में केस, 10 आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो समुदायों के बीच मारपीट में केस, 10 आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज। छींटाकशी के विवाद के बाद गणपतपुर गांव में दो समुदाय के लोगाें के बीच हुई मारपीट व तोड़फोड़ मामले में दूसरे दिन सोमवार को शांति का माहौल रहा। गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। रविवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर 10 से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सोमवार को डीएम व एसपी ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीते दिन महिलाओं पर छींटाकशी आदि आरोपों को लेकर युवाओं के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद गणपतपुर व नेवारी के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। दो अलग-अलग समुदाय के ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हुई। बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया। इसमें कुछ ग्रामीणों की भूमिका भी सराहनीय रही। घटना के बाद से ही गांव में बड़ी तादाद में पीएसी व सिविल पुलिस की तैनाती कर दी गई, जिससे ग्रामीणों के बीच फिर से टकराव न हो सके।
पुलिस ने इस मामले में घायल शिवशरण मिश्र की तहरीर पर नेवारी निवासी इम्तियाज, फयाज, तौफीक व करीम समेत करीब 100 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने रविवार की रात छापा मारकर 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सोमवार को सीओ आलापुर जगदीशलाल टमटा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। इसमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
एहतियातन गांव में सोमवार को भी बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी सोमवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। मामले में सभी जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।