फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed on 53 for beating child in rumor of child theft

बच्चा चोरी की अफवाह में पिटाई को लेकर 53 पर केस दर्ज

Fri, 30 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case filed on 53 for beating child in rumor of child theft
अंबेडकरनगर। बच्चा चोरी की अफवाह में दो युवकों की पिटाई करने के मामले में इब्राहिमपुर पुलिस ने तीन नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी अफवाह पर ध्यान न दें। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक दिन पहले गुरुवार को इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत भोजपुर निवासी श्रवण व पवन बाइक चलाना सीखते हुए चकुआपुर गांव पहुंच गए थे। इसी बीच एक छात्रा को रोता देख दोनों युवक उससे कारण पूछने लगे। इसी बीच आसपास मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बच्चा चोर कहते हुए दोनों को पकड़ लिया। गुहार पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने बगैर कुछ पूछताछ किए, दोनों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी वॉयरल हुआ था। मारपीट में श्रवण व पवन को गंभीर चोटें आईं थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

इस बीच एसओ संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित श्रवण की तहरीर पर चकुआपार निवासी रामसुभग, घूरनपुर निवासी प्रवेश कुमार व तूफानी के अलावा 50 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान दें और कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने अफवाह फैलाई और कानून हाथ में लेने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed