फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against six including the deceased in embezzlement case of 1.90 lakh

1.90 लाख के गबन मामले में मृतक समेत छह पर केस दर्ज

Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against six including the deceased in embezzlement case of 1.90 lakh
भीटी (अंबेडकरनगर)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दशवनपुर में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में लगभग दो लाख रुपये का गबन किए जाने के मामले में तत्कालीन परियोजना प्रबंधक समेत छह के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व दशवनपुर गांव में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निर्माण हुआ था। चार वर्ष पहले 21 लाख 65 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष के निर्माण की मंजूरी शासन ने प्रदान की थी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्ट अयोध्या को सौंपी गई थी। निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ तो शुरुआती दौर से ही निर्माण में लापरवाही बरते जाने की शिकायतें सामने आने लगी। इस बीच संबंधित ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर चला गया। इसकी शिकायत जब स्थानीय ग्रामीणों ने जिम्मेदारों से की तो परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने मामले की जानकारी डीएम व एसपी को दी।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की। इसमें परियोजना प्रबंधक योगेश कुमार चौहान व अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे। टीम ने जब मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पता चला कि 6.07 लाख रुपये का काम अधूरा है, जबकि 1.90 लाख रुपये का भुगतान बगैर काम किए ही कर लिया गया। टीम ने बाद में जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में केस दर्ज करने के लिए डीएम ने एसपी को पत्र लिखा। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने भीटी थाने में पहुंचकर तहरीर दी। एसओ भीटी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर तत्कालीन परियोजना प्रबंधक स्व. डीएस सिंह, सहायक परियोजना प्रबंधक विनोद कुमार श्रीवास्तव, लेखाकार शैलेश कुमार, ठेकेदार ओमप्रकाश व एसपी मिश्र समेत छह के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed