फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against five for occupying a house and misbehaving with a woman

Ambedkar Nagar News: मकान पर कब्जे व महिला से अभद्रता के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 28 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five for occupying a house and misbehaving with a woman
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र की एक महिला की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मकान पर अवैध कब्जा करने, अभद्रता, मारपीट और लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार 27 मार्च 2025 को उसके पति का निधन हो गया था। मृतक ने अपने मकान की एक दुकान राजकुमार सोनी को किराए पर दी थी, जबकि दुकान के ऊपर स्थित कमरे में घरेलू सामान व अन्य कीमती वस्तुएं रखी गई थीं। महिला का आरोप कि 29 जून की रात को राजकुमार ने कमरे की बीच की दीवार तोड़कर उसे अपनी दुकान में मिला लिया और सामान गायब कर दिया। 30 जून की दोपहर जब महिला को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंची, जहां उसने देखा कि राजकुमार, आनंद, आशुतोष, आदित्य और देवेश कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। महिला के अनुसार जब उसने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने अश्लील हरकतें कीं और अभद्रता की। महिला ने 30 जून को जलालपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि कोर्ट आदेश पर पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed