फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case filed against farmers should be withdrawn

किसानों पर दर्ज केस वापस लिए जाएं

Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Case filed against farmers should be withdrawn
अंबेडकरनगर। किसानों पर दर्ज केसों को बगैर शर्त वापस लिए जाने व कृषि कानूनों को रद्द किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर किसानों के हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि अपने अधिकार के लिए लड़ रहे किसानों पर फर्जी ढंग से केस दर्ज किया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जल्द समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा ने कहा कि किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। अपना अधिकार पाना चाहते हैं। सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने व किसान आंदोलन को दबाने के लिए लगातार किसानों पर विभिन्न प्रकार से केस दर्ज करा रही है। बीते दिनों ही कृषि कानून के विरोध में वाराणसी में धरना-प्रदर्शन कर रहे 76 किसानों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। यह कतई उचित नहीं है। किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाया नहीं जा सकता है। बगैर शर्त दर्ज केसों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि कानून लाकर किसानों को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। कृषि कानून सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए हैं। किसानों के हित को देखते हुए न सिर्फ तत्काल कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, बल्कि किसानों पर दर्ज केस भी वापस लिए जाएं। इस मौके पर डॉ. अमित पटेल, मनोज पटेल, धर्मेंद्र पटेल, प्रदीप वर्मा, रामजनम, अतुल पटेल, शुभम, अयशोक, कुलदीप, आशुतोष, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed