{"_id":"61f041b8433a6865ba63e722","slug":"cardholders-will-have-to-give-details-of-vaccines-of-adolescents-ambedkar-nagar-news-lko615080675","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों को देना होगा किशोरोें के टीके का ब्यौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों को देना होगा किशोरोें के टीके का ब्यौरा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने नए प्रबंध लागू कर दिए हैं। अब लगभग चार लाख राशन कार्डधारकों को राशन लेने से पहले किशोरों के टीकाकरण की जानकारी साझा करनी होगी। बताना होगा कि उनके परिवार में 18 वर्ष आयु वर्ग के कितने सदस्य हैं। साथ ही उन्हें यह भी जानकारी देनी होगी कि किशोर सदस्यों को टीका लगा है कि नहीं है। कोटेदार की ओर से यह रिपोर्ट जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी। जहां से इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से संबंधित किशोरों को अभियान चलाकर टीका लगाया जाएगा। ऐसा इसलिए, जिससे कि किशोरों को शत-प्रतिशत टीका लग सके और कोरोना से जंग जीती जा सके।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को टीका लगाया जा रहा है। अब तक यह अभियान विद्यालयों में चल रहा है, लेकिन अब इसमें तेजी लाए जाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। अब कोटे से राशन लेने के लिए पहुंचने वाले कार्डधारकों को कोटेदार को इस बात का पूरा विवरण देना होगा कि उसके परिवार में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के कितने सदस्य हैं। इसके साथ ही यह जानकारी भी देनी होगी कि उन्हें टीका लगा है या नहीं।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 1126 कोटे संचालित हैं। इनसे चार लाख एक हजार राशन कार्डधारक जुड़े हुए हैं। इसमेें 65 हजार 967 अंत्योदय, जबकि 3 लाख 35 हजार 33 पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक हैं।
विज्ञापन
किशोरों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए गत दिवस ही डीएम सैमुअल पॉल एन ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी कोटेदारों को निर्देशित किया जाए कि वे राशन लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं से किशोरों के बारे में पूरा विवरण हासिल करें। साथ ही यह भी विवरण लें कि किस किशोर को टीका नहीं लगा है। पूरी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय के माध्यम से सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे अभियान चलाकर टीके से वंचित रह गए किशोरों को टीका लगाया जा सके। डीएम के निर्देश के बाद संबंधित कोटेेदारों ने इस पर अमल करना भी प्रारंभ कर दिया है।
कोटेदारों को दिया गया है निर्देश
सभी कोटेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे राशन लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं से किशोर सदस्यों का पूरा विवरण लें। साथ ही यह भी जानें कि संबंधित किशोर को टीका लगा है या नहीं। कोटेदारों ने इस पर अमल भी शुरू कर दिया है।
-राकेश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी