फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car Accident

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित् होकर पलटी, बालक की मौत्

Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Car Accident
बसखारी। स्थानीय थाना क्षेत्र में लहटोरवा पुलिस चौकी के पास मंगलवार अपराह्न लखनऊ से कप्तानगंज जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार दंपति और उनके दो मासूम बेटे बुरी तरह घायल हो गए। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि घिसटती हुई सड़क से 15 फीट दूर जा पलटी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दंपति व बच्चों को बाहर निकला।
विज्ञापन

सूचना पर लहटोरवा पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे और उपचार के लिए सभी को अतरौलिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने दंपति के छोटे बेटे अंश को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल लग रहा है कि हादसा कार का अगला टायर फटने की वजह से हुआ है। हालांकि, हकीकत जांच के बाद ही पता चलेगी
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी संजय सिंह (42) पुत्र रणजीत सिंह कार से मंगलवार अपराह्न लखनऊ से अपने पैतृक गांव जा रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी वंदना सिंह (40) के अलावा 11 वर्षीय पुत्र कुणाल सिंह व 9 वर्षीय पुत्र अंश मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसान, अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग स्थित लहटोरवा पुलिस चौकी के पास कार का एक टायर फट गया। रफ्तार अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क से करीब 15 फीट दूरी तक घिसटती हुई पलट गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। राहगीरों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकला। इसके बाद घटना की सूचना लहटोरवा पुलिस चौकी को दी।

सूचना मिलते ही लहटोरवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह हमारी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। 100 डायल पुलिस ने चारों घायलों को अतरौलिया अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अंश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय, वंदना व कुणाल को प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ बसखारी दयाशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार का अगला टायर फटने के चलते हादसा होना लग रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed