फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Candidates bought 11 nomination papers

प्रत्याशियों ने खरीदे 11 नामांकन पत्र

Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Candidates bought 11 nomination papers
अंबेडकरनगर। जिले में नामांकन को लेकर बुधवार को प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट से 11 नामांकन पत्र खरीदे। इस दौरान न सिर्फ सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, बल्कि कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया।
विज्ञापन

जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए तीन मार्च को मतदान होना है। इसके लिए गत चार फरवरी से नामांकन करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। बुधवार को भी नामांकन पत्र खरीदे गए। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के एआरओ पवन जायसवाल ने बताया कि बुधवार को कुल 11 नामांकन पत्र लिए गए। अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए निर्दल प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार व केशवलाल ने एक-एक सेट नामांकन पत्र लिया।
विज्ञापन

टांडा विधानसभा सीट के लिए कुल पांच नामांकन पत्र लिए गए। इसमें सर्वोदय भारत पार्टी के लिए जयप्रकाश ने दो सेट, निर्दल हरिकेश के लिए दो सेट व रामबूझ के लिए एक सेट लिया गया। आलापुर विधानसभा सीट के लिए दो नामांकन पत्र लिए गए। इसमें लोकदल के रामचेत गौड़ के लिए एक सेट व निर्दल अभिषेक के लिए एक सेट नामांकन पत्र लिया गया। कटेहरी विधानसभा सीट के लिए कुल दो सेट लिए गए। इसमें आजाद समाज पार्टी के लिए गंगेश कुमार के लिए दो सेट नामांकन पत्र लिए गए। टांडा विधानसभा सीट के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed