फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Canal track cut, 50 bigha crop submerged

नहर की पटरी कटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Canal track cut, 50 bigha crop submerged
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। सफाई व रख-रखाव में बरती गई लापरवाही के चलते तहसील क्षेत्र अंतर्गत शेखौलिया गांव के निकट शारदा सहायक नहर से निकली माइनर के क्षतिग्रस्त हो जाने से मंगलवार देर रात कटान हो गई। इससे लगभग 50 बीघा फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। बुधवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने नहर विभाग को सूचना देने के साथ ही कटान रोकने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार शाम तक नहर विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उनका कहना रहा कि बिना साफ-सफाई कराए ही माइनर में पानी छोड़ दिया गया। इसी का नतीजा है कि किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शेखौलिया गांव के कुछ लोग माइनर की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। माइनर में कटान हो गई थी और माइनर का पानी तेजी से खेतों को अपनी चपेट में ले रहा था। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण नहर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नहर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना देते हुए खुद ही कटान रोकने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों को इसमें सफलता नहीं मिल सकी। नतीजा यह रहा कि सोमई का 32 बिस्वा, सोमनाथ का 10 बिस्वा, महेंद्र का चार बिस्वा, सेवाराम का 22 बिस्वा, उदयराज का 6 बिस्वा, रामभगत का 4 बिस्वा, भुआल का 5 बिस्वा समेत कई किसानों का लगभग 50 बीघा खेत पूरी तरह से जलमग्न हो गया। खेतों में पानी भर जाने से आलू, सरसों, मटर व गेहूं की फसल प्रभावित हुई है।
कटान की जानकारी होने के बाद भी बुधवार शाम तक नहर विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सके। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। प्रभावित किसान महेंद्र व रामभारत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जानकारी होते ही यदि नहर विभाग के कर्मचारी सक्रिय हो गए होते तो कई बीघा फसल को जलमग्न होने से बचाया जा सकता था।
सोमनाथ व उदयराज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि माइनर की बिना साफ-सफाई कराए ही पानी छोड़ दिया जाता है। माइनर में तीन दिन पहले ही पानी छोड़ा गया था। साफ-सफाई न होने के चलते ही नहर क्षतिग्रस्त हो गई और कटान हो गई। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ा है।

नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि माइनर में कटान की सूचना ग्रामीणों से प्राप्त हुई थी। कटान रोकने के लिए कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समय रहते ही कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed