{"_id":"6ad1083ec8034ad4cf0b3962","slug":"camps-to-be-held-on-the-17th-and-24th-for-adding-names-to-the-electoral-roll-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-167187-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कैंप 17 व 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कैंप 17 व 24 को
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जिले में 17 और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन दिनों सुबह 10 से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) संबंधित मतदेय स्थलों पर मौजूद रहकर फार्म-6 प्राप्त करेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
कैंप की निगरानी के लिए सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। वे बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्राप्त आवेदनों की सूचना उसी दिन संबंधित एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
ये दस्तावेज लेकर पहुंचें
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिक नवीनतम फोटो, जन्मतिथि और निवास से संबंधित अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लेकर बूथ पर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ रखें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि कैंप का लाभ उठाकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग करें।