फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Campagion

मुख्यमंत्री योगी का दौरा आज, तैयारियां पूरी

Tue, 15 Oct 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Campagion
जलालपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 16 अक्तूबर को जलालपुर के बंदीपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा नेताओं ने सभा में लगभग 20 हजार लोगों के पहुंचने का दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह सभा ऐतिहासिक होगी। सभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा की एकतरफा जीत का मार्ग सभी को प्रशस्त होता दिखाई देगा।
विज्ञापन

जलालपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 16 अक्तूबर को जलालपुर आएंगे। वे यहां एसएन पब्लिक स्कूल बंदीपुर में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे और पार्टी प्रत्याशी राजेश सिंह की भारी बहुमत से जीत का आह्वान करेंगे। आदर्श आचार संहिता लगने से पहले भी मुख्यमंत्री का दौरा हो चुका है। तब उन्होंने 6 हजार से अधिक पात्रों को विभिन्न योजनाओं का लाभ जलालपुर के एनडी इंटर कॉलेज में दिया था। इस कार्यक्रम को भी चुनाव तैयारियों से जोड़कर देखा गया था। अब वे दोबारा बुधवार को जलालपुर के बंदीपुर में पहुंच रहे हैं। इस बीच सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने एक दिन पहले पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री बृजेश पाठक ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश दिए। मंत्री ने मंच व हेलीपैड स्थल का पूरा निरीक्षण किया। उधर मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश मंत्री संतोष सिंह भी बंदीपुर पहुंचे। उन्होंने जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, महामंत्री अवधेश द्विवेदी व संयोजक मनोज मिश्र के साथ तैयारियों को लेकर मौके पर गहन विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को भारी भीड़ जुटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री ने बाद में कई जगह सघन जनसंपर्क कर आमलोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भागीदारी की अपील की। कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आम लोगों में काफी उत्साह है। ऐसे में यह कार्यक्रम नया इतिहास रचेगा। बताया कि दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री बंदीपुर पहुंचेंगे। इसके बाद एसएन पब्लिक स्कूल में सभा को संबोधित कर सवा तीन बजे वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed