{"_id":"6204057298cb4e7b7c76eaac","slug":"called-to-voters-vote-fearlessly-ambedkar-nagar-news-lko617130733","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों से किया आह्वान, निडर होकर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों से किया आह्वान, निडर होकर करें मतदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर मतदाता जागरूकता के लिए उड़ाया गया स्वीप बैलून।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजकीय एकलव्य स्टेडियम में बुधवार को स्वीप मेगा इवेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम में डीएम सैमुअल पॉल एन ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
डीएम ने कहा कि मतदान समाज के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इससे पहले स्वीप मेगा इवेंट के तहत आयोजित कार्यक्रम में भारत का मानचित्र बनाया गया। कार्यक्रम में करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम अशोक कनौजिया आदि मौजूद रहे। इससे पहले पटेलनगर तिराहे पर डीएम सैमुअल पाल एन ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप बैलून आकाश में छोड़ा।
उधर, डीएम के निर्देश पर जिले में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को भी अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विभिन्न गांवों में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। सभी को मतदान करने व मतदाता बनने का महत्व समझाया। कहा कि हमें जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए। जब मतदाता निष्पक्षता के साथ मतदान करेंगे तो निश्चित तौर पर बेहतर सरकार बनेगी, जो पूरी पारदर्शिता के साथ आम जनता व देश के विकास के बारे में बेहतर काम करेगी।
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बनगांव डिहवा में स्थित सती प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्या अंजू यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मतदाताओं की भूमिका अहम है। हमें अपने मत के महत्व को समझने की जरूरत है। मतदाताओं को निष्पक्षता व निडरता के साथ मतदान करना चाहिए। प्रबंधक अरुणेश यादव ने मतदाताओं को निष्पक्षता के साथ मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी अंकेश यादव व अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
भीटी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रामपुर गिरंट के प्रधानाध्यापक जयकेश सिंह, प्राथमिक विद्यालय बेला के अभिनव सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय चपरा के पंकज कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर से किया गया। रैली ने ग्राम पंचायत उदयपुर, धरमपुर, रामनगर कर्री, जैतूपुर, रेवली, चपरा, रामपुर गिरंट व चंदौका आदि गांवों का भ्रमण कर मतदाताओं को निष्पक्षता, निर्भीकता के साथ मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर अवनीश सिंह, उदयभान, मोहम्मद मूसा अंसारी, अनीता चौधरी, राधा वर्मा, देवांश प्रताप सिंह, विजय कुमार आदि शामिल रहे।