{"_id":"08cad37c25f2d48542c2f8d81faf0d3d","slug":"cable-burned-25-thousand-population-affected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल जला, 25 हजार आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल जला, 25 हजार आबादी प्रभावित
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के फीडर नंबर दो की केबिल बुुधवार दोपहर बाद जल गई। इससे इस फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप पड़ गई। फीडर से छज्जापुर, दक्षिण, फत्तूपट्टी, मुसहां, सिटकहां और आंशिक अलहदादपुर आदि मोहल्लों को विद्युत सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन
आपूर्ति ठप होने का सीधा असर लगभग 25 हजार की आबादी पर पड़ा। बुधवार दोपहर से आपूर्ति ठप होने के बाद 24 घंटे तक आपूर्ति बहाल न हो पाने के चलते गुरुवार दोपहर करीब से घरों व दुकानों में लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे। इससे लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा दिक्कत मोबाइल की चार्जिंग को लेकर हुई। कई लोगों को दूसरे मोहल्ले में जाकर अपनी मोबाइल चार्ज करना पड़ा। गुरुवार प्रात: पेयजल का भी संकट संबंधित क्षेत्र में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने का असर बुनकर उद्योग पर भी पड़ा। इस फीडर से 5 हजार से अधिक पावरलूम संचालित होते हैं। इनके भी पहिए पूरी तरह से थम गए। क्षेत्र के हफीज अहमद, अख्तर हुसैन, राजू गुप्ता, राजेश्वर गुप्त, संदीप शर्मा आदि ने कहा कि पूर्व में भी इस फीडर की गड़बड़ी सामने आ चुकी है।
केबिल जल जाने से पेयजल के साथ साथ अन्य उद्योग धंधे भी ठप रहे। गुरुवार अपराह्न बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता गणेश प्रजापति ने बताया कि देर शाम नई केबिल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।