{"_id":"629a403b68e0a8430838873b","slug":"bypass-should-be-built-in-katehri-market-ambedkar-nagar-news-lko633581533","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी बाजार में बनवाया जाए बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी बाजार में बनवाया जाए बाईपास
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपते कटेहरी बाजार के नागरिक।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कटेहरी बाजार में बाईपास निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि बाईपास का निर्माण न हुआ तो सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। कटेहरी में बाईपास निर्माण के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने घोषणा भी की थी। इसके बावजूद अब वादाखिलाफी की जा रही है।
जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त के नेतृत्व में कपिलदेव तिवारी, सुरेश कुमार, प्रेमकुमार, संदीप, अरुण कुमार, अशोक कुमार, नंद कुमार गुप्त, अशोक मोदनवाल, गोलू मोदनवाल व राहुल जायसवाल आदि ने डीएम सैमुअल पॉल एन से मुलाकात की। कहा कि इन दिनों बसखारी से अयोध्या के बीच फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा है।
गत दिवस लोक निर्माण विभाग ने कटेहरी बाजार में सड़क के किनारे स्थित दुकानदारों व घरों को हटाने के लिए मुनादी करा दी, जबकि फोरलेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही बाजारवासी बाईपास निर्माण की मांग कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने निर्माण की घोषणा भी की थी। इसके बावजूद अब बाईपास निर्माण न करा कर बाजार में दुकानों व घरों को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सैकड़ों परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। बाजारवासियों ने डीएम से जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाने का आह्वान किया।