फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   by the help of number plate accused are found

बुलेट के मिले नंबरों से होगी हमलावरों की पहचान

Mon, 15 Jul 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
by the help of number plate accused are found
अंबेडकरनगर। दुस्साहसिक ढंग से दिनदहाड़े बीच सड़क पर ट्रक खड़ी कर एक निजी बस को रोककर उसमें तोड़फोड़ करने व चालक व परिचालक की पिटाई करने के मामले में पुलिस को बाइक के नंबर मिले हैं। इन्हीं नंबरों के आधार पर बाइक मालिकों की पहचान करते हुए संबंधित लोगों की धरपकड़ का प्रयास किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने इसके साथ ही मोबाइल नंबरों को भी सर्विलांस पर लगवा दिया है, जिसके आधार पर मनबढ़ युवकों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन

आजमगढ़ से दिल्ली तक चलने वाली एक निजी बस को करीब 15 गोलबंद युवकों ने अकबरपुर नगर के निकट नेवतरिया में शनिवार को रोक लिया था। बस के आगे इन दबंगों ने पहले ट्रक खड़ी की, फिर बस के रुकते ही उसके शीशे तोड़ डाले। अकबरपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर अराजकता फैलाते हुए इन दबंग युवकों ने चालक व परिचालक को बस से नीचे उतारा और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद अफरातफरी के माहौल में सभी गोलबंद बदमाश मौके से भाग खड़े हुए थे। पुलिस ने मामले में चालक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पुलिस के हाथ दो बुलेट के नंबर मिले हैं। रविवार को अवकाश के कारण सोमवार को एआरटीओ कार्यालय से इन नंबरों के आधार पर उनके मालिक तथा हमलावरों की पहचान का प्रयास पुलिस ने किया। इसके साथ ही पुलिस ने उस मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगा दिया है, जिसका प्रयोग घटना के दौरान हुआ था। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि मामले में हमलवरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ऐसी चीजें हाथ लग गई हैं, जिनके माध्यम से उनक जल्द ही पहुंचा जा सकेगा। सभी अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed