फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By taking out tractor rally, the works of farmer's interest were counted

ट्रैक्टर रैली निकाल कर गिनाए किसान हित के कार्य

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
By taking out tractor rally, the works of farmer's interest were counted
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकालते भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व अन्य - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कृषि कानूनों की वापसी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। इसके माध्यम से रैली में जुटे लोगों को सरकार के स्तर पर हुए किसान हितों से जुड़े कार्यों के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने सदैव किसानों का सम्मान किया है। इसके लिए न सिर्फ किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है वरन गन्ना किसानों का बकाया भी प्रदेश सरकार ने कामकाज संभालते ही दिलवाया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ सीडीओ आवास के निकट किसान संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य, विधायक अनीता कमल एवं जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने हरी झण्डी दिखाकर किया। अलग अलग क्षेत्रों से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे भाजपा नेता व कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। पटेलनगर, शहजादपुर, नई सड़क, बाइपास होते हुए टांडा मार्ग स्थित कटरिया याकूबपुर बाग में ट्रैक्टर रैली का समापन हुआ।
विज्ञापन

आलापुर विधायक अनीता कमल व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए एक के बाद एक फैसले लिए जा रहे हैं। किसान बिल की वापसी इसी की एक कड़ी है। किसानों के हित में लिए जा रहे फैसलों के कारण ही विपक्ष दल किसानों को गुमराह करने की कोशिश में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed